SAVE 20260713 203437 सुरों के संगम" कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अजमेर जिले के संगीत समर्पित ग्रुप द्वारा रविवार को होटल दाता इन में हिंदी फिल्मों के जाने-माने महान् पार्श्वगायक मोहम्मद रफी , किशोर कुमार एवं अन्य समर्पित “सुरों के संगम ” गीत संगीत कार्यक्रम में” सदाबहार हिन्दी फिल्मी गीतों के नगमे गूंजे।

कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था संस्थापक ओमप्रकाश पंवार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित की गई। इस अवसर पर बीकानेर के गायक कलाकार सुनील दत्त नागल, अजमेर जिले के सतीश वर्मा, श्रीमती राशि चौधरी, कृष्ण गोपाल पाराशर, मोहन लाल पंवार,किसन लालवानी, राजेंद्र सोनी,नरवर सिंह,परवेश मिनावत, धर्मपाल चांदवानी, अश्वनी वेष्णव, हर्षित शर्मा, देव सोलंकी , लाला बन्ना एवं दिल्ली से पधारे धर्मेंद्र वर्मा सहित आदि कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप पूर्व नगर परिषद सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, बिड़ला सिटी पार्क के ऑनर पवन जैन, धर्मेंद्र वर्मा और बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी मेहमानों एवं कलाकारों का कार्यक्रम संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश पंवार,अध्यक्ष नखर सिंह राठौड़ एवं संरक्षक प्रवेश मीनावत, मिडिया प्रभारी प्रकाश जेटरा ने मोमेंटो एवं माला पहनाकर इनका स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम मंच संचालन ओमप्रकाश पंवार ने किया।


Share This News