





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में आज तड़के एक दुकान में आग लग गई। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में परचून की दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया।

आशंका जताई जा रही है कि फ्रिज में धमाके के चलते आग लगी और दुकान में रखा सामान जलने के साथ साथ दुकान पट्टियां भी गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार दुलचासर गांव में बुधवार तड़के खारिया कुआं के पास स्थित श्याम सुंदर जाजड़ा कीपरचून की दुकान में जोरदार विस्फोट हो गया।
धमाका इतना तेज था कि दुकान के आगे लगी 11 पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं, आग से दुकान में रखा सामान जल गया। राहत की बात यह रही कि घटना रात करीब 3 बजे हुई, उस समय दुकान बंद थी और आसपास कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया।विस्फोट के बाद दुकान का सामान बाहर तक बिखर गया।
दुकान में रखा फ्रिज हादसे की वजह माना जा रहा है। फ्रिज में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स रखी हुई थीं।आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के बाद फ्रिज में तेज धमाका हुआ, जिससे दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। धमाके के बाद दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।।इस बात का पता नहीं चला है कि आखिर कितना सामान जला है और उसकी कीमत क्या है। दुकान संचालक के अनुसार लाखों रूपये के सामान के जलने की संभावना है।