





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अधिकांश जिलों में आज मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन पूर्वी-दक्षिणी व उत्तर पूर्वी राजस्थान में प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान नागौर में सर्वाधिक 60 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा। आज जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, नागौर, कोटा, बूंदी,बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंदख् बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, सिरोही, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
