IMG 20260604 120730 बीकानेर : डेढ़ किलो चांदी के साथ युवक लापता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध निरंतर बढ़ रहा है। जिले के नोखा में डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर रवाना हुआ 24 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। इसकी गुमशुदगी रिपोर्ट नोखा थाना में दर्ज हुई है।

नोखा पुलिस के अनुसार बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे निवासी बजरंगलाल सोनी ने रिपोर्ट दी कि उनका पुत्र सांवरलाल गुरुवार दोपहर करीब एक बजे चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने भाई की दुकान के लिए निकला था, लेकिन सांवरलाल वहां नहीं पहुंचा ।उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है । परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर सांवरलाल की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही जिले के सभी थानों को भी इसकी इतला की गर्ई है। यह बताया जा रहा है कि सांवरलाल गोगागेट बस स्टॉप पर उतरा भी था ,जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और इसके बाद से वह लापता है।


Share This News