






Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में कल 26 जून को पानी नही आएगा। सांखू डेरा हेडवर्क्स पर ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण आकस्मिक मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते सांखू डेरा हेडवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में 26 जून को जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान फड़ बाजार, कुचीलपुरा, कमला कॉलोनी, वाल्मिकी बड़ी गुवाड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे है।

