ताजा खबरे
IMG 20251231 100334 सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी भेजने वाली महिला गिरफ्तार, देशभर में 200 फर्जी मेल भेजे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो 200 से ज्यादा फर्जी मेल भेजकर सरकारी दफ्तरों में दहशत फैला चुकी है। पुलिस के अनुसार महिला अब तक 200 से ज्यादा फर्जी ईमेल अलग-अलग विभागों में भेज चुकी है। दिल्ली की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने देशभर के सरकारी दफ्तरों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली एक महिला को तलाश कर पकड़ लिया है। महिला पिछले कई महीनों से बम होने की झूठी सूचना, ईवीएम से जुड़े आरोप, भ्रष्टाचार संबंधी व धमकी भरे मेल भेज रही थी। पुलिस अब देशभर में सामने आए मामलों की गहन पड़ताल कर रही है।


Share This News