






Thar पोस्ट। बीकानेर में कोटगेट के पास एक शोरूम से बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटीयू) राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार व महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस, पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर, श्रीमती अनुष्ठा कालिया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल बीकानेर श्री सुभाष गोदारा के सुपरविजन में आज ऑपरेशन उन्मान-7 के तहत कोटगेट सांखला फाटक के पास एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाकर पुनर्वास हेतु बाल कल्याण समिति, बीकानेर को सुपुर्द किया गया ।

दुकान के मालिक के खिलाफ पुलिस थाना कोटगेट, बीकानेर में धारा 3, 7, 11, 14 (बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986) व धारा 79 जे.जे एक्ट 2015 व धारा 146 बीएनएसएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया गया है। टीम में श्रीमती रेणुबाला, पुलिस निरीक्षक, प्रभारी मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर श्री शिशपालराम, सहायक उप-निरीक्षक, मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर
श्री रामनिवास, कानि 1566, मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ आदि शामिल रहे।
