





Thar पोस्ट न्यूज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 जून सोमवार को प्रातः 11.00 बजे देहात कांग्रेस कार्यालय,सूरज टॉकिज रोड़, रानी बाजार, बीकानेर में शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर की एक संयुक्त बैठक रखी गई हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसा कोटा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा हुए संवाद कार्यक्रम की जन-प्रस्तुति का आयोजन किया जाना है साथ ही PBM सुधारो जन आंदोलन के बारे में आगामी रणनीति पर आवश्यक चर्चा कर आंदोलन की नया रूप देने पर विमर्श होगा। बैठक में वरिष्ठ नेतागण,जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस,इंटक, एनएसयूआई, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, विभागों, प्रकोष्ठों के सभी जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सहित उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रत्याशी,पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, बीएलए, और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी व्यक्ति आवश्यक रूप से अपनी सहभागिता निभाएंगे