SAVE 20260619 221053 पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जिला अस्पताल (सैटेलाइट) में लगा मेडिकल कैम्प, 60 से अधिक पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

बीकानेर के पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय सैटेलाइट अस्पताल (चौखुटी पुलिया के पास) में निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चले इस शिविर में 60 से अधिक पत्रकारों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें की गईं।

बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि पत्रकार अपने व्यस्त कार्यकाल के कारण अक्सर स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। इसी उद्देश्य से प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों तथा उनके परिवारजनों (पत्नी एवं बच्चों) के लिए यह विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, ताकि वे समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार प्राप्त कर सकें।

शिविर में ईसीजी, हीमोग्लोबिन, सीबीसी (कम्प्लीट ब्लड काउंट), ईएसआर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, क्रीएटिनिन, बिलीरुबिन, प्रोटीन, एल्ब्यूमिन, कैल्शियम, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप सहित अनेक महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया।

शिविर के सफल आयोजन में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा,. पीएमओ डॉ. सुनील हर्ष, संजय खत्री, जिला अस्पताल के , डॉ. प्रतीक सहित नर्सिंग स्टाफ के रवि कुमार, सचिन स्वामी, सुमन आचार्य एवं आलोक व्यास उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा इस पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकार हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बीकानेर प्रेस क्लब की इस पहल को पत्रकारों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है, जिसने स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ पत्रकार समुदाय में सकारात्मक संदेश भी दिया।


Share This News