ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
IMG 20241023 101608 4 बिजली के 25 पोल क्षतिग्रस्त, तूफान बारिश में आपूर्ति बंद करना मजबूरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बारिश व तूफान में बिजली काट दी जाती है। इस बारे में बीकेईएसएल का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद कर देती है जिससे जान माल को किसी तरह की क्षति नहीं हो। बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष लगातार तेज आंधी आने से विद्युत तंत्र को काफी नुकसान हो रहा है। पिछले दिनों शहर के कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिर गए जिससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, कंपनी ने दूरदर्शिता दिखाते हुए आंधी आने से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जिससे खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने से जान माल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुँचा।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 25 से अधिक पोल धराशायी हो गए, इस दौरान दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोहे के खंभे तक मुड़ गए। बीकेईएसएल की 25 से अधिक तकनीकी टीम और 35 अभियंताओं ने शहर के 40 प्रतिशत बंद पड़े इलाके की बिजली आपूर्ति को साढ़े तीन घंटे में बहाल कर दिया।

कंपनी का मानना है कि बिजली आपूर्ति बंद कर जान माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बीकेईएसएल के लिए सर्वोपरि है। यदि आंधी के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं की और कोई जन हानि हो गई तो इसके कौन जिम्मेदार होगा। प्रवक्ता ने अपने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आंधी तूफ़ान आने के समय बिजली बंद होने पर कंपनी का सहयोग करें।


Share This News