ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
SAVE 20260614 181024 scaled केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की प्रेस वार्ता की मुख्य बातें Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज बीकानेर में रहे, उन्होंने अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर संपादकों व पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के 12 साल, विकास के 12 साल, जनकल्याण के 12 साल एवं विकसित भारत संकल्प” अभियान के तहत उन्होंने उपलब्धियों को रखा। इस दौरान

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है।

मेघवाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, वंदे भारत ट्रेन, आधुनिक सड़क एवं रेल नेटवर्क, जी-20 की सफल मेजबानी तथा चंद्रयान मिशन जैसी उपलब्धियों ने भारत की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक पर रोक, राम मंदिर निर्माण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्य मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता और समाज का प्रत्येक वर्ग इस लक्ष्य की प्राप्ति में सहभागी बने, यही इस अभियान का उद्देश्य है।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, कमल गहलोत, पवन स्वामी, अशोक प्रजापत उपस्थित रहे।


Share This News