Thar पोस्ट। राजस्थान में 11 जून से फिर मौसम बदलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में एक बार फिर आंधी, बारिश और बादल छाने की गतिविधियां बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिस्टम प्री-मानसून गतिविधियों को और मजबूत करेगा तथा कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट ला सकता है। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोटा, उदयपुर और सीकर में भी पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राजस्थान में गर्मी और बारिश का यह मिलाजुला दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।