IMG 20241023 101608 4 स्कूलों के ग्रीष्मावकाश की अवधि बढाई, नए आदेश के बाद अब इस दिन खुलेंगे स्कूल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की अवधि फिर बढ़ाई। राज्य सरकार ने शैक्षिक पंचांग 2026-27 में संशोधन करते हुए सरकारी स्कूलों के ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 35 दिन की बजाय 43 दिन की होंगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पहले ग्रीष्मावकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित था। अब इसे बढ़ाकर 28 जून 2026 तक कर दिया गया है। यानी विद्यार्थियों और शिक्षकों को 8 दिन अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिलेगा।पंचांग में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। संस्था प्रधान द्वारा स्वीकृत किए जाने वाले अधिकृत अवकाशों की संख्या 1 से बढ़ाकर 2 कर दी गई है।

यह मांग भी शिक्षक संगठनों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही थी। शासन उपसचिव आलोक जैन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संशोधित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश की प्रतियां माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, समग्र शिक्षा अभियान, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। राजस्थान में मई और जून के दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। वहीं शिक्षकों को भी बढ़े हुए अवकाश का लाभ मिलेगा।


Share This News