Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सियावतों का बास निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र लूणकरणदान चारण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस थाने में रिपोर्ट में बताया गया कि उसके 31 वर्षीय भाई भगतसिंह ने 6 जून को घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन भगतसिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देशनोक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।