ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में आज हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल हो गए है। बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रीकोलायत से बीकानेर आ रही एक बलेनो कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। दरबारी फाटा के पास अचानक एक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कार सड़क पर कई बार पलटी खाते हुए किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर गजनेर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बीकानेर के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ट्रोमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. कपिल के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 


Share This News