ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज हुई ईडी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार अचानक ईडी की टीमों ने बीकानेर ने एक व्यापारी के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला ,जिससे स्थानीय व्यापारी वर्ग में हडक़ंप मच गया है। जानकारी के अनुसार,तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में नकली घी के उपयोग से जुड़े मामले की आंच अब बीकानेर तक पहुंच गई है। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में नकली घी सप्लाई करने के बहुचर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में कोयला गली स्थित घी व्यापारी मोहनलाल आशीष कुमार अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी ने आज अचानक छापेमारी की। ​

अधिकारियों की टीम ने केवल कोयला गली स्थित घी के मुख्य गोदाम को ही नहीं ,बल्कि व्यापारी की अन्य दुकानों और उनके निजी आवास को भी अपने घेरे में ले लिया है। सभी स्थानों पर दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और वित्तीय लेन-देन के रिकॉड्र्स को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

तिरुपति प्रसादम विवाद देशभर में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इस गंभीर प्रकरण में इससे पहले विशेष जांच दल और आयकर विभाग  द्वारा भी इस व्यापारी के यहां जांच की जा चुकी है। अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और बड़े पैमाने पर हुए वित्तीय हेरफेर के संदेह में ईडी  की एंट्री हुई है।
मोहनलाल आशीष अग्रवाल के सभी ठिकानों पर ईडी की यह छापेमारी लगातार जारी है। गोदाम और घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस पूरे नेटवर्क और वित्तीय।अनियमितताओं के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आ सकेगी।


Share This News