Thar पोस्ट न्यूज। इन दिनों राजस्थान के अनेक जिलों में मौसम बिगड़ा हुआ है। आज मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार प्रदेश के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर और डीग जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। साथ ही कच्चे मकानों और खड़ी फसलों को भी नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही विभाग ने जालौर, सिरोही, उदयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलोदी और जोधपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।