IMG 20241023 101608 4 आकाश में 1600 किमी तक थंडरस्टॉर्म बेल्ट, राजस्थान से तेलंगाना तक तूफानी हवाएं, बारिश होगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश के मौसम विभाग ने भारी बारिश व तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग की NSAT-3DS सैटेलाइट ने 1600 किलोमीटर लंबी एक विशाल थंडरस्टॉर्म बेल्ट रिकॉर्ड की है, जो राजस्थान से लेकर मध्य भारत होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई दिखाई दी है यह सिर्फ बादलों की एक पट्टी नहीं है, बल्कि एक ऐसे वेदर सिस्टम का संकेत है जो देश के बड़े हिस्से को एक साथ प्रभावित कर सकता है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों तक मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है. कहीं तेज बारिश होगी, कहीं आंधी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और कई इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है. ऐसे में मौसम का यह तांडव केवल गर्मी से राहत की खबर नहीं है, बल्कि सतर्क रहने का भी बड़ा संदेश है।


Share This News