ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट ने राजस्व पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। खबरों के मुताबिक बीकानेर के रिडमलसर क्षेत्र में टीम ने राजस्व पटवारी अंकुश कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से जमीन के संयुक्त खाते के विभाजन के एवज में इस घूस की मांग की थी। आरोपी अंकुश कुमार वर्तमान में पटवार हल्का 68 एलएनपी, तहसील पदमपुर में तैनात है।

उसने परिवादी का काम करने के बदले कुल 1 लाख रुपए की भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया। जब आरोपी परिवादी से पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए की नकदी ले रहा था, तभी ACB की टीम ने जाल बिछाकर दबोचा। कार्रवाई ACB स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADSP) आशीष कुमार के कड़े निर्देशन में की गई। पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की इस कार्रवाई को रिडमलसर क्षेत्र में सफलतापूर्वक अंजाम दिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के आवास तथा अन्य ठिकानों के संबंध में भी आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।


Share This News