ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पीटीआई भर्ती 2022 के चयनित साथियों का स्थाईकरण,वेतन नियमितीकरण आदेश शीघ्र जारी करने,चयनित शारीरिक शिक्षकों के साथ न्याय करने की मांग को आज चयनित शारीरिक शिक्षकों ने दंडवत प्रदर्शन कर सरकार से नियुक्ति की गुहार लगाई ।राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर तले पीटीआई भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे है ।परन्तु न तो सरकार पर और न ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं रेंग रही है।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ.राम प्रकाश सांगवा का कहना है कि भर्ती में चयन होने के बाद प्रोबेशन पीरियड पूरा हुए 9 माह बीत जाने के बाद भी अब तक विभाग ने ना तो स्थाईकरण किया और ना ही वेतन जारी किया है।एसओजी जांच की आड़ में चयनितों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है।

जबकि दो सौ से ज्यादा फर्जी नियुक्त हुए शिक्षकों को हटा दिया गया है।सांगवा ने कहा कि इस संबध में निदेशक से लेकर सभी अधिकारी से प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी बात कह चुका है।जयपुर में धरना दिया जा चुका है।लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रदेश मुख्य महामंत्री खेमाराम नैण ने कहा कि यह केवल एक धरना नहीं, यह हमारे सम्मान, भविष्य ,स्थाईकरण और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सदिग्ध सेंटर पर कार्रवाई हो। परन्तु ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों के साथ तो न्याय होना चाहिए।


Share This News