ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 4 29 मई को शहर कांग्रेस करेगी विशाल विरोध प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, महंगाई, बीकानेर की बिजली पानी की व्यवस्था को लेकर होगा प्रदर्शन। डॉक्टर कल्ला, यशपाल गहलोत के नेतृत्व में जुटेगी शहर कांग्रेस

बीकानेर। बढ़ती महंगाई, बढ़ते डीजल पेट्रोल के दाम, रसोई गैस बीकानेर में बिजली और पानी की अव्यवस्था से परेशान आम नागरिक को उसका हक दिलाने के लिए भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ बीकानेर शहर कांग्रेस बड़ा विरोध प्रदर्शन 29 मई 2026 को करेगी

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि पूर्व मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला और पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर शहर कांग्रेस 29 मई 2026 को रतन बिहारी पार्क से सुबह 10.30 बजे पैदल मार्च करते हुए हाथों में मटकियां लिए जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे मटका फोड़ प्रदर्शन करेगी |

इस विरोध प्रदर्शन में हर वार्ड से आमजन को लाने की तैयारी में बी.डी.कल्ला,यशपाल गहलोत ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए तैयारी शुरू कर दी है

इस विरोध प्रदर्शन में बीकानेर शहर से प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य,जिला कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ आमजन भागीदारी निभाएंगे।


Share This News