





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर नगर निगम के 13 संविदा श्रमिक फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीछवाल स्थित ‘इंदिरा रसोई से मंगाए गए दोपहर के खाने में छिपकली गिरी हुई थी। खाना खाने के बाद अचानक श्रमिकों की तबीयत बिगडऩे लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं।आनन-फानन में सभी को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। संविदा फर्म के सुपरवाइजर ताराचंद चंदेलिया ने बताया कि नगर निगम की तरफ से खाना नहीं आया था, जिसके कारण श्रमिकों ने इंदिरा रसोई से भोजन किया था।

खाना खाने के तुरंत बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।पीबीएम चौकी प्रभारी साहबराम ने जानकारी दी है कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में खाने में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती सभी 13 श्रमिक में 3 पुरुषों सहित ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब सबों की हालत खतरे से बाहर हैं।