ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर आगमन पर बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफा, पुष्पमालाओं एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह भी बीकानेर पहुंचे, जिनका भी कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा स्टेशन परिसर भाजपा के नारों से गूंज उठा। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक जेठानंद व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, प्रभारी ओम सारस्वत, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गैदर, राजेंद्र पंवार, एडवोकेट कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, दिलीप सिंह राजपुरोहित, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, झमकू देवी, किशन चौधरी, सुनीता हटीला, गोपाल अग्रवाल, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, महेंद्र ढाका, देवरूप सिंह, शिखर चंद डागा, हरीश भोजक, चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड, पवन स्वामी, अशोक मारु सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News