ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में अनेक स्कूलों के भवन की हालत जर्जर है। देर रात स्कूल में एक बड़ा हादसा हुआ। राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले के भूपाल सागर क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाशमा में स्कूल भवन के बरामदे की छत की 11 पट्टियां अचानक भरभराकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई और फिलहाल स्कूलों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है। अगर स्कूल खुला होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल भवन की हालत को लेकर चिंता जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा के बरामदे की पट्टियां अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। देर रात तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, स्कूल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह विद्यालय पहली से बारहवीं कक्षा तक संचालित होता है और यहां बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे में हादसे की खबर फैलते ही अभिभावकों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विद्यालय का यह भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस भवन को पहले ही मरम्मत योग्य श्रेणी में रखा गया था। भवन के जीर्णोद्धार के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान संस्थान फंड से करीब पांच लाख रुपये की राशि एक महीने पहले ही स्वीकृत की जा चुकी थी।


Share This News