ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आज एक विधायक ने प्रदर्शन के पेट्रोल उड़ेल लिया। गिरल में प्लांट में मजदूर को लेकर चल रहा आंदोलन की आग आज भड़क गयी। जब रविन्द्र सिंह भाटी के काफिले के साथ आ रहे हजारों लोगों को प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। गिरल में प्लांट पर जनसभा के बाद भाटी अपने समर्थकों के साथ बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट आ रहे थे।

खबरों के मुताबिक इस दौरान रास्ते में प्रशासन ने भारी जाब्ता लगाकर भाटी के समर्थकों को रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते भाटी आग बबूला हो गए। कलेक्ट्रेट से 1 किमी पहले पुलिस ने बसें लगा कर भाटी का काफिला रोक लिया। काली फॉर्च्यूनर में सबसे आगे विधायक थे और उनके पीछे गाडिय़ों का काफिला चल रहा था।

काफिला रोकने के बाद विधायक भाटी पैदल ही अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और इसके बाद खुद को माचिस से जलाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनके समर्थकों को दूर हटाया और धक्के देते हुए ले गए। अब बाड़मेर कलेक्ट्रेट में भाटी प्रतिनिधियों के साथ कलक्टर से वार्ता करने पहुंचे है। वहीं जिला कलक्टर के बाहर हजारों की संख्या में भाटी समर्थक मौजूद रहे।


Share This News