ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के बीछवाल में आज देर रात और शोभासर में परसों सुबह पहुंचेगा पानी। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने सोमवार प्रातः जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शोभासर जलाशय का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने नहरबंदी के पश्चात शोभासर और बीछवाल जलाशय में पानी की आवक के बारे में जाना।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश पुरोहित ने बताया कि बीछवाल जलाशय में आज (सोमवार) रात बारह से तीन बजे के बीच पानी पहुंचने की संभावना है। वहीं शोभासर में परसों सुबह पानी आ जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डेड स्टॉक से पेयजल सप्लाई की जा रही है तथा अगले दो दिनों तक आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारी आईजीएनपी अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं।


Share This News