ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260515 195453 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने तान्या सावनसुखा को “राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर” उपाधि से अलंकृत किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। CBSE कक्षा XII में 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर बनी तान्या सावनसुखा

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से तान्या सावनसुखा को CBSE कक्षा XII में ऑल इंडिया टॉपर बनने एवं बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के उपलक्ष्य में “राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी उपलब्धि पर मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी एवं प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस गौरवमयी उपलब्धि पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा तान्या सावनसुखा को “Rising Star Of Bikaner” की उपाधि से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर तान्या ने बताया कि उनका पूरा ध्यान प्रारम्भ से ही अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहा और उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा निरंतर अभ्यास को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, शिक्षकों एवं परिवार के सतत मार्गदर्शन और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि कठिन परिश्रम के साथ आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। तान्या ने कहा कि इस सफलता के पीछे उनके दादा – दादी श्री प्रकाश जी, श्रीमती तारा देवी व माता – पिता श्रीमती विनीता जी, पिता श्री तरुण जी, बड़े पापा-मम्मी सिद्धार्थ, निकी एवं समस्त परिवार का विशेष योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। परिवार द्वारा दिए गए श्रेष्ठ संस्कार, स्नेह, मार्गदर्शन, त्याग एवं निरंतर प्रोत्साहन ने ही इस सफलता की मजबूत नींव तैयार की है। उन्होंने इस सम्मान के लिये व्यापार मंडल का आभार जताया ।

मंडल अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने कहा कि यह सफलता केवल एक परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि तान्या के अटूट परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, निरंतर साधना एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का उज्ज्वल प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तान्या ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब मन में दृढ़ संकल्प हो और मेहनत में निरंतरता हो, तब कोई भी शिखर असंभव नहीं रहता।

मंडल सचिव श्री संजय जैन सांड ने कहा कि तान्या की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि सम्पूर्ण बीकानेर, राजस्थान एवं समाज के लिए गर्व, प्रेरणा एवं उत्साह का विषय है। आज वे लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं, जो युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास प्रदान करती हैं।

सह सचिव श्री प्रेम जोशी एवं श्री इमरान राठौड़ ने कहा कि तान्या भविष्य में भी इसी प्रकार ज्ञान, प्रतिभा एवं उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश एवं समाज का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगी।

इस अवसर पर जुगल राठी, संजय जैन सांड, प्रेम जोशी, इमरान राठौड़, जनक हर्ष, साजिद सुलेमानी, सत्यनारायण सिंगोदिया, भंवर सिंह राजपुरोहित, सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने तान्या को शुभाशीष प्रदान किया।


Share This News