ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 2 पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ी, राजस्थान में अब ये भाव प्रति लीटर बिकेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर पेट्रोल व डीजल के भाव बढ़े है। वैश्विक स्तर पर जारी मिडिल ईस्ट युद्ध और आपूर्ति के बढ़ते दबाव का असर सभी वस्तुओं पर हुआ है। पेट्रोल की कीमतों में करीब ₹3.16 से लेकर ₹4.00 तक का उछाल आया है। मार्च 2024 के बाद यह पहला मौका है जब तेल कंपनियों ने एक साथ इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई तेजी ने घरेलू बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति का दबाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। राजस्थान के कई जिलों में पेट्रोल अब ₹110 प्रति लीटर की ओर बढ़ रहा है। बॉर्डर के सीमावर्ती जिलों में ट्रांसपोर्टेशन खर्च अधिक होने के कारण कीमतें हमेशा से ज्यादा रही हैं। आज की बढ़ोतरी के बाद श्रीगंगानगर और बीकानेर में पेट्रोल ₹109.46 प्रति लीटर पहुँच गया है। वहीं जैसलमेर में पेट्रोल की कीमत ₹109.59 प्रति लीटर दर्ज की गई है, जो प्रदेश में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है। डीजल ₹93.43 प्रति लीटर (कल के ₹90.49 से करीब ₹2.94 महंगा हुआ है।


Share This News