ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20260514 200930 नवाह्न पारायण पाठ 17 मई से Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। साड़ी लेने टोलियों में पहुंची महिलाएं 17 मई से नृसिंह सत्संग उद्यान में शुरू होंगे नवाह्न पारायण पाठ, 16 मई को निकलेगी शोभायात्रा । मानस प्रचार समिति, लखोटिया चौक की ओर से पुरूषोत्तम मास में 17 मई से होने वाले नवाह्न पारायण पाठ से पहले निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को गुरुवार को साड़ियां वितरित की गई‌। नृसिंह सत्संग उद्यान में शाम पांच बजे से ही महिलाओं की टोलियां उत्साह के साथ पहुंचना शुरू हो गई। शाम साढ़े छह बजे सुधा आचार्य, पर्वतारोही सुषमा बिस्सा, कंचन राठी, साहित्यकार कृष्णा आचार्य और अशोका सोनी आदि ने महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। अब ये महिलाएं 16 मई को निकलने वाली शोभायात्रा में एक कलर की साड़ियां पहने सिर पर रामचरित मानस की पुस्तकें रखकर एमएम ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से नयाशहर थाने के आगे से होते हुए धर्म नगर द्वार से कथास्थल नृसिंह सत्संग उद्यान तक पहुंचेगी।

बसों की रहेगी निशुल्क व्यवस्था नवाह्न पारायण पाठ में दूरस्थ इलाकों से पहुंचने वाले लोगों के लिए आयोजन समिति की ओर से बसों की व्यवस्था की गई है, जो पूर्णतया निशुल्क है। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा सहित राजेन्द्र पुरोहित और बलभद्र व्यास ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में होने वाले नवाह्न पारायण पाठ में शामिल होने के लिए जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, जोधपुर आदि जगहों से लोगों के आने की स्वीकृति अभी तक मिल चुकी है। उनके ठहरने की व्यवस्था कथास्थल के सामने की गई है। 15 मई को शाम को 7 बजे सुंदरकांड पाठ मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक की ओर से विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित नृसिंह सत्संग उद्यान में 15 मई को सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। शाम 7 बजे शुरू होने वाले सुंदरकांड पाठ नरेश पुरोहित एंड पार्टी के पाठी करेंगे। सुंदरकांड पाठ से पहले राम दरबार सजाया जाएगा। विदित रहे कि यहीं पर 17 मई से नवाह्न पारायण पाठ जोधपुर के सुशील आसोपा एंड पार्टी करेगी। पाठ 25 मई तक दोपहर 2 से 7 बजे तक किए जाएंगे।


Share This News