ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के बीकानेर प्रवास के दौरान आज सांगठनिक और राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भाजपा जिला महामंत्री कौशल शर्मा का निवास रहा। यहाँ श्री चतुर्वेदी ने संभाग स्तरीय आधिकारिक बैठक में सम्मिलित होने से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन
बैठक को संबोधित करते हुए श्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, क्षेत्रीय विकास एवं राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री श्री राजेन्द्र पंवार तथा जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक पारीक ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की। बैठक में श्री हरीश भोजक, श्री हरि कांत शर्मा, युवा मोर्चा के श्री निशांत गौड़ तथा रानी बाजार मंडल उपाध्यक्ष श्री मुकेश बन सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और राजनीतिक समीकरणों को लेकर अपने सुझाव श्री चतुर्वेदी के समक्ष रखे।


Share This News