ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
SAVE 20260512 085357 scaled श्री केसरिया हनुमान मंदिर में सहस्त्र घटाभिषेक लगभग 4 घंटे चला Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट। 82वें वार्षिक उत्सव का आयोजन जारी।बीकानेर पुरानी गिनानी स्थित प्राचीन श्री केसरिया हनुमान मंदिर में आयोजित 82वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत मुख्य आकर्षण रहा भव्य सहस्त्र घटाभिषेक, जो लगभग 4 घंटे तक निरंतर चला। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुए इस विशेष धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखने को मिलीं। भक्तजन पवित्र जल से श्री केसरिया हनुमान जी का अभिषेक करते हुए भगवान से सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं मंगल जीवन की कामना करते रहे। पूरे मंदिर परिसर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।

सहस्त्र घटाभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई गई। यज्ञाचार्य श्री नथमल जी पुरोहित के शिष्यों द्वारा सुरेश पुरोहित, विश्वनाथ पुरोहित एवं अन्य विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से अनुष्ठान सम्पन्न करवाया। मंत्रों की पावन ध्वनि से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हनुमान जी के भजनों का मधुर गायन किया तथा भक्ति भाव से नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बच्चों और युवाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसा दिव्य और भव्य आयोजन नगर के धार्मिक वातावरण को और सशक्त करता है।

मंदिर के पुजारी पंडित केशव शुक्ला ने बताया कि मंदिर का 82वां वार्षिक उत्सव इस वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सहस्त्र घटाभिषेक लगभग 4 घंटे तक चला, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और आयोजन को सफल बनाया।

उन्होंने बताया कि 12 मई को श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया जाएगा, जिसमें भगवान को आकर्षक पोशाक, फूलों एवं विशेष सजावट से अलंकृत किया जाएगा। वहीं 13 मई को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसके साथ ही 82वें वार्षिक उत्सव का समापन धूमधाम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह मंदिर वर्ष 1944 में श्रीमती नारायणी देवी शुक्ला द्वारा स्थापित किया गया था और तब से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ भक्तों ने श्री केसरिया हनुमान जी से नगर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


Share This News