ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 अनियमितताएं पाए जाने 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि नापासर स्थित अशोक मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 18 से 21 मई तक, सींथल स्थित स्वामी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, हल्दीराम प्याऊ के पास सागर रोड स्थित श्री बालाजी हेल्थ केयर के अनुज्ञापत्र 21 से 24 मई तक, जालवाली स्थित जे.डी. मेडिकल स्टोर, जयपुर रोड भारत पेट्रोल पंप के सामने स्थित फार्मा प्वाइंट के अनुज्ञापत्र 25 से 28 मई तक 4 दिनों के लिए, नापासर स्थित अन्नू मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 18 से 22 मई तक 5 दिनों के लिए, खाजूवाला स्थित सी. आर. मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 18 से 24 मई तक 7 दिनों के लिए, सादुल कॉलोनी अंबेडकर सर्किल के पास स्थित छाबड़ा मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 18 से 27 मई तक, उदासर स्थित श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नत्थूसर गेट स्थित श्री मालसी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 21 से 30 मई तक, कुम्हारों का मोहल्ला पुरानी लाइन गंगाशहर स्थित विनायक मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 मई से 6 जून तक 10 दिनों के लिए, खाजूवाला स्थित बरोका मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 18 से 29 मई तक 12 दिनों के लिए, खाजूवाला स्थित श्रीराम मेडिकोस का अनुज्ञापत्र 21 मई से 9 जून तक एवं पवन पुरी स्थित जे.पी मेडिकेयर्स का अनुज्ञापत्र 25 मई से 13 जून तक 20 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।


Share This News