ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 2 बीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेज Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को 14 मई को होगा साड़ी वितरण

बीकानेर। लखोटिया चौक, बीकानेर द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली जाने वाली विशाल कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

समिति के अनुसार यह साड़ी वितरण कार्यक्रम 14 मई 2026, गुरवार को शाम 6 बजे नृसिंह गार्डन, बीकानेर में आयोजित होगा। कलश यात्रा में भाग लेने वाली सभी महिलाओं से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

आयोजन से जुड़े राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि श्री सुशील जी आसोपा–जोधपुर वालों के मुखारविंद से होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक प्रवचन, भजन एवं विभिन्न आध्यात्मिक आयोजन भी होंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं तथा शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है।


Share This News