ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20260417 085629 नहरबंदी समाप्त, इस दिन पहुंचेगा घरों में पानी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आखिर नहरबन्दी समाप्त हो गई है। इंदिरा गांधी नहर में दस मई रात बारह बजे बाद पानी छोड़ दिया गया। इसे अनेक जिलों तक पहुंचने में 4 से 5 दिन लगेंगे। राजस्थान क्षेत्र में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी के पास मसीतांवाली हैड पर पानी पहुंचने में दो दिन का वक्त लगेगा। राजस्थान फीडर की रीलाइनिंग के चलते पानी की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल दस हजार क्यूसेक पानी देने का निर्णय लिया गया है। पहले चार-पांच दिनों तक पेयजल भंडारण किया जाएगा। पहले घरों में आपूर्ति होगी। बीस मई के बाद नहरों का रेग्यूलेशन कैसा होगा, इसका निर्धारण बीस से पहले होने वाली बीबीएमबी की बैठक में लिया जाएगा। इंदिरा गांधी नहर से हनुमानगढ़ गंगानगर , चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर सहित बारह जिलों को जलापूर्ति होती है। बंदी अवधि में कुछ जिलों को छोड़कर बाकी जगह पेयजल किल्लत का सामना लोग कर रहे थे।


Share This News