IMG 20260510 171515 पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, वाटर कूलर, स्टूल नए उपकरण भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूजपुराने उपकरणों का भी नवीनीकरण करवाया गया। सरस वेलफेयर सोसाइटी (भारत) की प्रेरणा से जेपी ब्रोकर्स ग्रुप द्वारा बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, स्टूल नए उपकरण भेंट किए गए तथा पुराने उपकरणों का नवीनीकरण करवाया गया । वॉटर कूलर भेंट करने की घोषणा की गई । जे पी ब्रोकर्स ग्रुप के निदेशक जयप्रकाश तावनिया (किशनासर) ने ट्रॉमा सेंटर के निदेशक श्री डॉ बी एल खजोटिया, सीएमओ डॉ एल के कपिल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक प्रतिनिधि श्री शिव कुमार सारस्वत के सानिध्य में यह उपकरण अर्पित किए । सरस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सारस्वत (पूनरासर) ने बताया कि सारस्वत समाज के भामाशाहों द्वारा आमजन हितार्थ समाजसेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि भामाशाहों द्वारा ईएनटी अस्पताल में डीडीसी का निर्माण करवाया जा रहा है । कार्यक्रम में श्री शिव दयाल गुरावा (लद्दासर) बृजमोहन राजेरा, हनुमान राजेरा, हीरालाल बड़ाबास, किशन गुसाईसर, बड़ा धानमंडी के व्यावसायी केदार तावनिया, वेदप्रकाश तावनिया शामिल थे ।


Share This News