Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर एक स्विफ्ट कार ने तीन स्कूटी व एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार नाबालिग बच्चे सवार थे और वही वाहन चला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं और आसपास अफरा-तफरी मच गई।इसकी सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस कार चालक और उसमें सवार युवकों की जानकारी जुटा रही है। 


Share This News