IMG 20260417 085629 नहरबंदी केवल इतने दिन और, इस दिन से नियमित पानी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आने वाले कुछ दिनों में नहरबंदी से निजात मिल जाएगी। खबरों के अनुसार 10 मई के बाद एक दिन छोड़ एक दिन पानी की समस्या से निजात मिलने की संभावना है। इंदिरा गांधी नहर में रखरखाव के लिए की गई नहरबंदी अपने निर्धारित समय पर ही पूरी होगी। इस बारे में जलदाय विभाग का कहना है कि आम आदमी को 11 मई से नहरबंदी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। 14 मई से बीकानेर शहर को पहले की तरह हर रोज पानी मिलना शुरू हो जाएगा। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण राजेश पुनिया ने बताया कि बीकानेर में जारी नहरबंदी 10 मई 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाप्त हो जाएगी। जलदाय विभाग ने इंदिरा गांधी नहर अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी जलापूर्ति व्यवस्था तय कर ली है। विभाग के अनुसार 14 या 15 मई तक जिले के सभी क्षेत्रों में नहरी पानी पहुंचना संभावित है।


Share This News