ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 लूणकरणसर में कल मंत्री श्री सुमित गोदारा करोड़ों के कार्यों का करेंगे लोकार्पण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा बुधवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

मंत्री श्री गोदारा सुबह 11 बजे अर्जुनसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीन शेड के दो कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनकी लागत क्रमशः 10 लाख और 5 लाख रुपये है।

श्री गोदारा दोपहर 12 बजे मिठड़िया में 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण 10 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे साबनिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्याऊ एवं अन्य विकास कार्य 10 लाख रुपये की लागत से, बस स्टैंड का लोकार्पण 5 लाख रुपये की लागत से, ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण 35 लाख रुपये में तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण 7.84 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

श्री गोदारा सायं 4 बजे ढाणी छिपलाई में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्याऊ व अन्य विकास कार्य 10 लाख रुपये लागत में, एक कक्षा-कक्ष का लोकार्पण 5 लाख रुपये में, शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण 3 लाख रुपये में तथा दो कक्षा-कक्षों के निर्माण का शिलान्यास 20 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। सायं 5 बजे रानीसर में रानीसर से रामबाग तक 2 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण 66.50 लाख रुपये की लागत से करेंगे।

मंत्री श्री गोदारा सायं 6:30 बजे महाजन में चक 3 आरबीएम, 172 एल, 172 आर, 196 आर एवं खालों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास 6 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से करेंगे। इस अवसर पर ग्राम विकास चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।


Share This News