ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241023 101608 चार छात्राएं घायल, स्कूल छत्त का प्लास्टर गिरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान जे बांसवाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं घायल हो गईं। इस घटना ने स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के घाटोल क्षेत्र के अमरथून गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं विज्ञान वर्ग की कक्षा के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। मलबा टेबल पर गिरा, जिससे पूजा, काली कुमारी और शारदा कुमारी सहित चार छात्राओं को चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि कोई भारी टुकड़ा सीधे सिर पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्कूल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल, सीबीईओ केशवचंद्र बामणिया और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह सहित कई अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।


Share This News