ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260504 114904 scaled मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर श्रीडूंगरगढ़, आड़सर में करेंगे संवाद कार्यक्रम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डूंगरगढ़ क्षेत्र के आड़सर गांव में प्रस्तावित दौरा कल मंगलवार को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री यहां आयोजित होने वाले “ग्रामीण रथ समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, आगमन, बैठक व्यवस्था, संवाद मंच, रात्रि विश्राम एवं भोजन व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की जानकारी ली गई।

जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सांय करीब 5 बजे हेलिपैड पर पहुंचेंगे, जिसके बाद आड़सर गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लो-प्रोफाइल एवं जनसंवाद आधारित रहेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का पहला संवाद राजीविका सखियों से होगा, इसके पश्चात वे कृषकों से संवाद कर कृषि, सिंचाई, उत्पादन एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं जानेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बूथ अध्यक्ष के निवास पर भोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है तथा रात्रि विश्राम भी आड़सर गांव में ही रहेगा। इस दौरे को ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की योजनाओं की जमीनी पहुंच तथा जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान दिलीप सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण, पवन स्वामी एवं सुरेंद्र स्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News