ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241023 101608 1 चोरी के शक में 3 युवकों की पिटाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में एक बार फिर चोरी के शक में तीन युवकों की पिटाई कर दी गई। शहर के बीछवाल थाना इलाके की कृषि उपज मंडी में रविवार शाम करीब 7:45 बजे अफरा-तफरी का माहौल बन गया,जब व्यापारियों ने तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि ये युवक पहले भी मंडी में चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,युवक मंडी परिसर में संदिग्ध तरीके से घूमते नजर आए। इस पर सतर्क व्यापारियों ने उन्हें पकड़ लिया और गुस्से में आकर मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।थानाधिकारी गौरव सारस्वत ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान समीर पुत्र अहमद, राहुल पुत्र फूलाराम मेघवाल और मोहित पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पिछले दिनों पीबीएम हॉस्पिटल में भी ऐसी घटना हुई थी।


Share This News