ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
SAVE 20260421 223602 scaled धर्म संसार : 24 से होगी संगीतमय भागवत कथा, पोस्टर विमोचित Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। श्रीमद भागवत कथा समिति की ओर से मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन विहार में 24 अप्रैल से 1 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन से जुड़े निर्भीक जोशी परिवार के राहुल जोशी ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे पुण्यानंद गिरी महाराज आश्रम से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से एक बजे ओर दोपहर 3 से 6 बजे तक दो पारियों में महाराज श्री धरानंद जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वचन होगा। कथा के दौरान सचेतन झांकियां के माध्यम से संगीतमय प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे 11बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। जिसमें वृंदावन से आए कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। कथा के अंतिम दिन राजेंद्र प्रसाद जोशी सपत्नीक मुख्य अजमान के रूप में यज्ञ में आहुति देंगे। इस मौके पर कथा की पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें राजेंद्र जोशी, राहुल जोशी, गोपाल जोशी, श्याम व्यास ,विजय शंकर ओझा, विनायक व्यास, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ऋषभ जोशी ,रोहित गहलोत, नितिन चूरा व रमाशंकर कल्ला आदि मौजूद रहे।


Share This News