ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20260416 232846 चिकित्सक के प्रति दीवानगी, शादी का दबाव व आत्महत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक चिकित्सक के साथ प्रेम में रहते हुए एएनएम ने शादी का दबाव बनाया। लेकिन विफल रहने पर आत्महत्या कर ली। मामला उजागर होने के बाद चिकित्सक फरार है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) क्वार्टर में ANM द्वारा आत्महत्या की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर बॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। मामला शादी के बाद चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय ANM अनीता ने बुधवार देर रात कानोड़ CHC में कार्यरत डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले चार दिनों से डॉक्टर के क्वार्टर में रह रही  थी। घटना के बाद डॉक्टर ने अनीता के शव को फंदे से नीचे उतारा और क्वार्टर की सीढ़ियों पर रख दिया। इसके बाद उसने मृतका के परिजनों को सूचना दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाकाबंदी कर फरार डॉक्टर को चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डॉक्टर और ANM के बीच प्रेम संबंध थे। दिसंबर में डॉक्टर की शादी होने के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिससे ANM मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।


Share This News