ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 सोने व चांदी में फिर गिरावट, जानें ताजा भाव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश मे आज एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर करीब ₹1,51,620 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,38,990 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। एक दिन पहले भी सोने के दाम में करीब ₹1,500 की गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे बाजार में कमजोरी का संकेत मिला।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,51,470 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,38,840 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव थोड़ा ज्यादा यानी ₹1,52,720 प्रति 10 ग्राम है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें लगभग मुंबई के बराबर ही बनी हुई हैं।


Share This News