IMG 20241023 101608 राजस्थान के 17 जिलों में खराब रहेगा मौसम, इस दिन से सुधरेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम को लेकर आज चेतावनी जारी हुई है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 17 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 20 से 50 एमएम तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 8 अप्रैल को भी इस सिस्टम का प्रभाव पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग में बना रहेगा, जबकि 9 अप्रैल से मौसम साफ होने के संकेत हैं।


Share This News