ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 3 सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बोलेरो गाड़ी पलटने से व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पूंदलसर निवासी मेघसिंह पुत्र प्रभुसिंह ने रिपोर्ट दी कि 6 अप्रैल की सुबह उसका भाई 52 वर्षीय प्रेमसिंह अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो गाड़ी में बीकानेर इलाज के लिए जा रहा था। वाहन को उम्मेद सिंह चला रहा था। सुबह करीब 9:40 बजे झंझेऊ गोशाला के पास अचानक हादसा हो गया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बोलेरो का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में प्रेमसिंह को गंभीर चोटें आईं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमसिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Share This News