SAVE 20260405 141216 प्रतियोगी परीक्षा: जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने रविवार को उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के पहले दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने बीजेएस रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय, राजकीय डूंगर कॉलेज, सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग और राजकीय सार्दुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने केन्द्राधीक्षकों और परीक्षा से जुड़े कार्मिकों को पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरपीएससी के मानक अनुसार सभी व्यवस्थाएं हों, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और दोनों दिन की चारों पारियों में अतिरिक्त सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सतर्कता दल भी आवंटित केंद्रों पर नियमति गश्त करें तथा यह सुनिश्चित करें कि नियमों की पालना में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं हो।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 और 6 अप्रैल को प्रतिदिन दो-दो परियों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों दिन 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को भी प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक पहली और दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक दूसरी पारी की परीक्षा होगी।


Share This News