ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 2 देश मे लॉक डाउन को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। युद्ध से उपजे हालात के चलते अनेक देशों के सामने एनर्जी संकट है। कुछ देशों में लॉक डाउन की बात भी उठ रही है। केकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम मुख्य सचिवों और मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब दो घंटे तक बैठक की। बैठक का मुख्य मुद्दा मध्य पूर्व (वेस्ट एशिया) में चल रहे संघर्ष और उसके भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की तैयारियों की समीक्षा था।

प्रधानमंत्री ने जोर दिया है कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करना हैं। PM ने राज्यों से आग्रह किया कि वे आपूर्ति श्रृंखलाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करें और जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। बैठक में पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश में किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

मोदी ने अफवाहों पर लगाम लगाते हुए कहा कि सरकार ‘टीम इंडिया’ के स्पिरिट में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बनाकर चुनौतियों का सामना करेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी लॉकडाउन की अफवाहों को जिम्मेदारहीन और हानिकारक बताते हुए खारिज कर दिया।


Share This News