ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20251231 100334 बीकानेर के इस कैफ़े पर पुलिस की दबिश, संचालक फरार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में कैफे का चलन बढ़ रहा है। लेकिन वहां केबिन में अनैतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस तरह की सुविधा देने वाले शहर के एक ओर कैफे पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। कोटगेट थाना पुलिस की ओर से रानीबाजार स्थित जोकर कैफे पर पुलिस दल ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने पाया कि कैफे में केबिन बने हुए है केबिन में आरामदेह पलंग भी लगे हुए थे। अचानक हुई कार्रवाई में एक बारगी अफरा तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। इस दौरान कैफे संचालक मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व में एक कैफे पर कार्रवाई के बाद संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई थी कि कैफे में किसी प्रकार के केबिन न रखे जाएं और इन केबिनों में बिस्तर या पलंग की व्यवस्था नहीं हो। किन्तु जोकर कैफे में इस हिदायत के खिलाफ केबिन बनाकर पलंग की व्यवस्था की गई थी। यहां अनैतिक गतिविधियों की आशंका के चलते कार्रवाई की गई।


Share This News