IMG 20241023 101608 डीजल-पेट्रोल पंप की दुकानों पर उमड़ी भीड़, डीएसओ ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में आज अचानक पेट्रोल पम्प पर भीड़ उमड़ी, खबर लिखे जाने तक भीड़ थी। पेटोल किल्लत को लेकर अचानक अफवाह उड़ी। लेकर इस बीच ज़िले में डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि ज़िले में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। बेवजह भीड़ ना करें। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा बिना आवश्यकता के ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है।

जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) श्री नरेश शर्मा ने बताया कि ज़िला मुख्यालय पर 35 तथा पूरे ज़िले में लगभग 250 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं, जहां नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

जिले में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि तीनों पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा क्रूड ऑयल के प्राइज़ अंतराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ने से डीलर्स को उधार (क्रेडिट) पर डीजल-पेट्रोल देने की व्यवस्था बंद की गई है। उधार देने के बजाय इसको एडवांस में कन्वर्ट किया गया है ।इसके चलते कुछ पेट्रोल पंप संचालक अग्रिम भुगतान (एडवांस) के अभाव में ईंधन नहीं मंगा पा रहे हैं, जिससे कुछ स्थानों पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के पास डीजल एवं पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।


Share This News